Advertisement

जेल सिपाही के निधन पर जेल अधीक्षक एवं जेलर ने जताया शोक

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट उपकारा में सेवारत जेल के सिपाही ओम प्रकाश कुमार की बीते 11 अप्रैल की रात मृत्यु हो गई। जेल सिपाही के आकस्मिक निधन पर जेल अधीक्षक एवं जेलर ने शोक जताया है।

इस संबंध में तेनुघाट उपकारा के जेलर नीरज कुमार ने बताया कि दिवंगत ओम प्रकाश ड्यूटी समाप्त कर बीते 11 अप्रैल की रात 9 बजे जेल से वापस अपने आवास गया था। रात लगभग 11 बजे सूचना मिली कि घर पर उसकी तबियत खराब हो गई है।

सूचना मिलने पर उसके आवास पर पहुंचकर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृत्यु के बाद दिवंगत की पार्थिव शरीर को जेल परिसर में लाया गया। जेल परिसर में जेल अधीक्षक अनिमेष चौधरी, नीरज कुमार, बिजय कुमार सहित जेल के पुलिस बल ने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर फूल माला अर्पण किया और शोक प्रकट किया।

उसके बाद दिवंगत के परिवार वालों ने उसके मृत शरीर को दाह संस्कार के लिए ले गए। जेलर तथा जेल अधीक्षक के अनुसार जेल सिपाही के असमय निधन से वे काफी मर्माहत हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *