Advertisement

डीएवी स्कूल भवन निर्माण कार्य में गति

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सीसीएल ढोरी क्षेत्र द्वारा पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली में डीएवी स्कूल का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार चार दशक पूर्व अधिग्रहित भूमि पर सीसीएल के सौजन्य से संवेदक के माध्यम से बनाए जा रहे दुमंजिला डीएवी स्कूल निर्माण कार्य द्रुतगति से जारी है। जैसा कि देखा गया है, वर्तमान में भवन के लिए दीवाल जोड़ाई कार्य किया जा रहा है। कहीं पिलर ढलाई की जा रही है।

बताते हैं कि, कथित संवेदक द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य का अवलोकन महाप्रबंधक कार्यालय धोरी से संबंधित असैनिक विभाग के अधिकारी यहां नियमित पहुंच रहे हैं।इसके अलावे समीपस्थ ग्राम अंगवाली के ग्रामीण भी निर्माण कार्य को देखने पहुंचते रहते हैं। इसके निर्माण से ग्रामीण रहिवासियों में हर्ष व्याप्त है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *