Advertisement

हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ सचिवालय घेराव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता रांची रवाना

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। भाजपा द्वारा आयोजित हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ नारा के साथ सचिवालय घेराव कार्यक्रम में गिरिडीह जिला के हद में पीरटांड से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण 11 अप्रैल की सुबह रांची के लिए रवाना हो गये।

जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा द्वारा दो दर्जन से ज्यादा गाड़िया पीरटांड में व्यवस्था किया गया था। गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नू कांत ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यकर्ताओं को रांची ले जाने के लिए पीरटांड से कई गाड़ियां थी। इसके अलावे कई पार्टी नेता-कार्यकर्ता छोटे वाहनों से भी रांची के लिए प्रस्थान किए है।

वही सचिवालय घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ता एवं नेताओं ने पुलिस द्वारा गाड़ी रोके जाने का आरोप लगाया गया। यहां यह बता दें कि गिरिडीह से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ सचिवालय घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची जा रहे थे।

इसी क्रम में वाहन जांच अभियान के नाम पर पीरटांड़ थाना के पास भाजपाइयों की गाड़ी की जांच पुलिसकर्मियों ने शुरू कर दिया। थाना के समीप किए गए वाहन जांच से भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का गुस्सा प्रशासन पर फूट पड़ा। वही नेताओं को पुलिस कर्मियों ने बताया कि वरीय अधिकारी के आदेश पर यह जांच किया जा रहा है।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शहवादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नू कांत, संदीप डंगाईच, शरत भक्त, बबलू साव, पंचम सिंह, बालेश्वर यादव, बबलू सिंह, मनोज पंडित के अलावे कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *