Advertisement

मिजील्श रुबेला अभियान को लेकर रैली को डीसी ने दिखाया हरी झंडी

स्कूली बच्चों ने भी रैली में लिया हिस्सा

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। मिजील्श, खसरा, रुबेला अभियान को लेकर 11 अप्रैल को स्वास्थ विभाग गिरिडीह द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली को गिरिडीह जिला उपायुक्त (डीसी) नमन प्रियेश लकड़ा और सिविल सर्जन डॉक्टर शिव प्रसाद मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शहर के झंडा मैदान से निकले इस जागरूकता रैली में जिला मुख्यालय के कई सरकारी और निजी स्कूल के बच्चो ने हिस्सा लिया। जबकि रैली में कई सामाजिक संस्था के सदस्यों के साथ शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग, जिला जन संपर्क अधिकारी रश्मि सिन्हा और डॉक्टर अशोक शर्मा शामिल थे।

झंडा मैदान से निकले रैली में शामिल आंगनबाड़ी कर्मी, एएनएम समेत बच्चो की टोली के बीच टोपी वितरण किया गया। कड़ी धूप में बच्चो में रैली के प्रति जोश और जज्बा दिखा। शहर के अलग अलग हिस्से से गुजरने के क्रम में बच्चो ने हर माता पिता से नारो के माध्यम से नो माह से लेकर 15 साल तक के बच्चो को मिजील्ष का टीका लगाने की अपील करते दिखे।

इस संबंध में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रहा है। क्योंकि खसरा और रुबेला बच्चो के लिए एक जानलेवा बीमारी के रूप में जाना जाता है। इसी कारण स्वास्थ मंत्रालय द्वारा इस अभियान की शुरुवात की गई है। उन्होंने कहा कि अगले 25 दिनों तक 12 अप्रैल से पूरे जिले में नौ लाख बच्चो को टीका लगाने का लक्ष्य है।

लिहाजा, हर रोज आंगनबाड़ी स्तर पर 30 हजार टीका लगाया जाएगा। दूसरी ओर शहर भ्रमण के बाद रैली झंडा मैदान पहुंच कर समाप्त हो गया। वही 12 अप्रैल को झंडा मैदान में ही मिजिल्स रुबेला को लेकर स्वास्थ विभाग द्वारा मेले का आयोजन किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *