Advertisement

उपायुक्त ने बिलखती बुजुर्ग महिला को पहुंचाया सरस कुंज

प्रहरी संवाददाता/देवघर (झारखंड)। देवघर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को मिली सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने कचहरी परिसर में बिलखती बुजुर्ग महिला से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।

इस दौरान बातचीत के क्रम में बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनका घर झारखंडी पंचायत में पड़ता है। इसके बाद उपायुक्त ने बुजुर्ग महिला को अपने साथ सरस कुंज केंद्र ले गए। जहाँ उनके बेहतर आवासन और भोजन की व्यवस्था की गई।

उपायुक्त भजंत्री ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया कि बुजुर्ग महिला की स्वास्थ जांच एवं उनके रहने, भोजन व कपड़े के व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये।

इस अवसर पर उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी देवघर के माध्यम से देवघर टाउन थाना प्रभारी और मोहनपुर थाना प्रभारी को निर्देषित किया कि बुजुर्ग महिला के परिजनों को ढूंढते हुए इसकी सूचना उन्हें उपलब्ध कराए।

साथ ही उपायुक्त ने सरस कुंज के कर्मियों को निर्देशित की बुजुर्ग महिला एवं सरस कुंज में रहने वाले बुजुर्गों व बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखें, ताकि यहाँ रहने वाले जरूरतमंदो को किसी प्रकार की समस्या न हो।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *