Advertisement

तुरी समाज द्वारा दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद स्मृति भवन में 8 अप्रैल को तुरी समाज द्वारा चिंतन शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बाबा साहेब, राज कुमार तुरी व छोटू तुरी को पुष्प अर्पित कर सभा की शुरुआत की गयी। अध्यक्षता नंद किशोर तुरी ने की। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे नंद किशोर तुरी ने कहा कि हमे बाबा के दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है। साथ हीं समाज को एक साथ हरेक परस्थिति में रहना होगा। शिविर में राज्य के सभी कोने से समाज के लोग जुड़े।

यहां श्रीकांत तुरी, रामचरण तुरी, हरिप्रसाद तुरी, जीवलाल तुरी, मोतीलाल मिर्धा, तपेंद्र तुरी, गोविंद तुरी, रौशन तुरी, ब्रजमोहन तुरी, दिलीप तुरी, मधुसदन तुरी, लालमोहन तुरी, सुभाष तुरी सहित तुरी समाज के दर्जनों रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *