Advertisement

फुसरों के‌ व्यवसायियों के साथ हमेशा खड़े रहे हैं जगरनाथ महतो-आर‌ उनेश

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। झारखंड, बोकारो, बेरमो समेत उनके विधानसभा क्षेत्र डुमरी में मातम छाया है। उनके नायक और जन नेता अब उनके बीच नहीं रहे।

ज्ञात हो कि, मंत्री जगरनाथ महतो जमीनी नेता थे। जनहित और व्यवसायियों के लिए जन आंदोलन में लगातार शिरकत करते रहे।‌ उन्होंने फुसरो‌‌ मे नियमित बिजली आपूर्ति के लिए व्यवसायियों के साथ आंदोलन के लिए हमेशा तैयार रहते थे।

उक्त बातें युवा व्यवसायी संघ‌ फुसरों के‌ अध्यक्ष आर उनेश ने 6 अप्रैल को बातचीत के क्रम में कही। उन्होंने कहा कि जगरनाथ महतो ने कोरोना काल में खासकर फुसरो के व्यवसायियों ‌को‌ बढ़-चढ़कर मदद ‌किया था।‌ जन आंदोलन में उनकी भागीदारी हमेशा से रही है।

सीसीएल के तारमी, कल्याणी, बीआरएल भंडारीदह के मजदूरों के शोषण के खिलाफ कई बार धारदार आंदोलन किया। उनके संघर्षशील और गरीबों की आवाज उठाने के लिए उन्हें प्यार से टाइगर की उपाधि दी गयी थी। वे आज हम सबों को छोड़कर चले गये।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *