Advertisement

विद्यालय परिसर में लगाई गई स्वामी दयानंद सरस्वती की भव्य प्रतिमा

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में 6 अप्रैल को स्वामी दयानंद सरस्वती की भव्य प्रतिमा लगायी गयी। यहां उपस्थित जनों ने मूर्ति की कारीगरी की भूरि भूरि प्रशंसा की।

सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी के मार्गदर्शन में सिविल विभाग के महाप्रबंधक संजय बनर्जी ने डीएवी गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के अगुवाई में विद्यालय परिसर के प्रवेश द्वार के समक्ष उक्त प्रतिमा स्थापित की गई।

इस संबंध में मुख्य महाप्रबंधक गिरी ने बताया कि पूरे देश मे स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई है। इसी उद्देश्य को पूरा करने हेतु सेल गुआ प्रबंधन द्वारा विद्यालय एवं बच्चों की मांग को देखते हुए भव्य प्रतिमा स्वामी दयानंद की स्थापित की जा रही है।

जिससे विद्यालय में अध्ययनरत ज्ञान पिपासु बच्चों को स्वामी दयानंद के मार्ग की ओर अग्रसर करने व देश का सच्चा सिपाही बनाने हेतु प्रेरित होंगे।

डीएवी गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बताया कि आर्य समाज के संस्थापक तथा समाज-सुधारक की सच्ची छवि बच्चों के मन में जागृत करने व उनके विचारों को क्रियान्वित करने हेतु भारत के महान संत स्वामी दयानंद सरस्वती की प्रतिमा लगाई गयी है।

प्राचार्य ने बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने नारा दिया था कि वेदों की ओर वापस लौटो। यह पूर्णत: अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि देश के महान संत स्वामी दयानंद सरस्वती के वेदों में समता, समानता और अनेक सुधारों का संदेश को बच्चो में जगाना आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि उक्त मूर्ति का निर्माण सेल कर्मी राजकुमार झा के द्वारा की गई है। इसी तरह की भव्य प्रतिमा सेल गुवा फिटनेस पार्क में रानी लक्ष्मीबाई, सरदार बल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू की भव्य प्रतिमा सेल कर्मी राजकुमार झा द्वारा बनाई गई है। वह सेल प्रबंधन द्वारा स्थापित की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *