Advertisement

भाजपा बड़बिल मंडल ने मनाया स्थापना दिवस

प्रीयूष पांडेय/बड़बिल (क्योंझर)। भारतीय जनता पार्टी के 43वें स्थापना दिवस 6 अप्रैल को भाजपा बड़बिल मंडल अध्यक्ष ब्रज किशोर साहू की अध्यक्षता में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस पर दर्जनों गणमान्य यहां शामिल हुए।

इस अवसर पर स्थानीय ओएमएम कॉलोनी में भाजपा कार्यालय भवन के सामने पूर्व प्रदेश महासचिव, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य, चंपुआ विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ मुरली मनोहर शर्मा ने पूर्व बड़बिल नप अध्यक्ष, आदि।

प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य दिलीप कुमार मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह संयोजक चंपुआ विस देवप्रसाद मिश्र एवं अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजा रोहण किया गया एवं जमकर नारे लगाए गये।

इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ मुरली मनोहर शर्मा ने उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण के मिशन मे जुटी है। भाजपा राष्ट्र को प्रथम स्थान पर रखकर कार्य कर रही है।

बड़बिल के सभी प्रमुख सदस्य भाजपा की सोंच को घर घर एवं अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने, प्रदेश सरकार की भ्रष्ट नीति को उजागर एवं अगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कार्यक्रम देखा गया तथा उनके द्वारा बताए गए विचारों पर चिंतन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *