Advertisement

शिक्षा मंत्री के निधन पर बीडीए कॉलेज में शोकसभा आयोजित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में बिन्देश्वरी दुबे आवासीय महाविद्यालय (बीडीए कॉलेज) पिछरी में 6 अप्रैल को प्रभारी प्राचार्य प्रो. सच्चिदानन्द सिंह की अध्यक्षता में एक शोकसभा आयोजित की गई।

शोक सभा में राज्य के स्कूली शिक्षा, साक्षरता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु शोक संवेदना व्यक्त की गई।

शोक सभा में बीडीए कॉलेज के व्याख्याता डॉ महेश चन्द्रा, प्रो. ए के घोषाल, प्रो. एम सिंह, प्रो. एम के पाठक, प्रो. केतकी सिन्हा, डॉ वी के सिन्हा, प्रो. वी के पांडेय, डॉ एस अहमद, प्रो. दाऊद अंसारी, प्रो. बी रविदास, प्रो. एम अंसारी, प्रो. एस कुजूर, डॉ पी के जोरियार, आदि।

प्रो. एस कुजूर, डॉ राजेश सिंह, शिक्षकेत्तर कर्मी हर्षित वर्णवाल, सानू रजवार, रामचन्द्र मांझी, कृष्णनंदन कुमार, तारकेश्वर रजवार, नेहा कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *