Advertisement

बाजितपुर में शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के चतुरपुर पंचायत स्थित बाजितपुर ग्राम में 6 अप्रैल को शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा का नेतृत्व बाबा हरिहर नाथ मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार यह शोभा यात्रा बाजीतपुर शिव मंदिर से निकल कर कपूरचक, महदलीचक, शेखडुमरी, अब्दुलही, सीताबगंज, हरपुरनंद के रास्ते चतुरपुर होते हुए पुनः शिव मंदिर पहुंची।

इसके उपरांत आचार्य शास्त्री ने संपूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ महायज्ञ के निमित्त झंडा पूजन किया। तत्पश्चात गगनभेदी जयघोष के साथ ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद आयोजन समिति के सदस्यों ने उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।

इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमरनाथ सिंह, अमरजीत सिंह, भागवत कथा यज्ञ के मुख्य यजमान कृष्ण नंदन सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि पशुपति साह, भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रसाद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार सिंह, टुनटुन सिंह, आदि।

पैक्स अध्यक्ष राकेश सिंह, रवि रंजन सिंह सोनु, आनंदी सिंह, जीतू कुमार, जय प्रकाश सिंह, धीरज गुप्ता, वार्ड सदस्य भोला सिंह, बरूण सिंह, सुरेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, सेवानिवृत्त सैनिक देवेन्द्र सिंह, रामलायक सिंह, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

ज्ञात हो कि, आगामी 24 से 30 मई तक यहां शिव मंदिर प्रांगण में शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ को लेकर अभी से ही रहिवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। ध्वजारोहण कार्यक्रम में भक्तों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों ने भी भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *