Advertisement

बुटनाडीह में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो जैनामोड़ मुख्य मार्ग के पिछरी बुटनाडीह में 5 अप्रैल की देर संध्या सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक बेरमो थाना के हद में ढोरी बस्ती भेड़मुक्का निवासी जमील अंसारी बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फुसरो नप के ढोरी बस्ती भेड़मुक्का निवासी 30 वर्षीय जमील अंसारी अपनी बाइक से बोकारो जा रहा था। बुटनाडीह के टिकैत चौक के समीप तीखा मोड़ होने की वजह से विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बेलेरो पिकअप वाहन के चपेट में आने से वह बाईक सहित असंतुलित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

स्थानीय रहिवासियों ने घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो पहुँचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। इधर घटना की सूचना पाकर झारखंड कोलियरी कामगार यूनियन नेता बैजनाथ महतो व ताहिर अंसारी अस्पताल पहुँच कर घायल युवक से मिले और हालचाल की जानकारी ली।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *