प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। नगर निगम व कई सरकारी कार्यालय की कार्यशैली व् अड़ियल रवैया को देखते हुए आरटीआई कार्यकर्ता व् माले नेता राजेश सिन्हा ने मोर्चा खोल दिया है। माले नेता इसे लेकर दर्जनों आरटीआई खुद से करेंगे। साथ हीं आरटीआई से जानकारी लेकर आम जनता को जागृत करेंगे।
इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता व् भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि सरकारी योजना में लूट का बड़ा केंद्र बन गया है गिरिडीह जिला में स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालय। उन्होंने कहा कि गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र का एक एक विभाग के योजना और उसके ठोस कार्य शैली के बारे में जनमानस से चर्चा करेंगे। आम जनता को योजना की जानकारी देंगे। साथ हीं लूट की जानकारी देंगे।
सिन्हा के अनुसार गिरिडीह में स्थित पीएचईडी विभाग, ब्लॉक, हॉस्पिटल, लेबर कार्यालय, उत्पाद विभाग, एफसीआई, शिक्षा विभाग, खाद आपूर्ति विभाग, फॉरेस्ट विभाग, मत्स्य विभाग, सिंचाई विभाग, खनन विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, डीटीओ कार्यालय, सीसीएल आदि विभागों को आरटीआई के माध्यम से सवाल करेंगे।
मीडिया में डालेंगे और मामले की लाइव चर्चा आम जनता के सामने करेंगे। आम जनता को लेकर सवाल जवाब करेंगे। सिन्हा के अनुसार जिस विभाग में गड़बड़ी दिखेगी, जिस विभाग में लूट दिखेगी उस विभाग में आंदोलन के जरिए जनता के सामने ज़बाब मांगा जाएगा।
सही कार्यों को भी उजागर किया जाएगा। एक प्रकार से उन विभागों पर अंकुश के लिए पहल होगा। इसके लिए शहर में वास्तविक आरटीआई करने वाले से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल एक बड़ा नाम से संपर्क किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरटीआई करने वाले नए टीम में लगभग बीस सामाजिक कार्य करने वाले गिरिडीह के लिए विजन रखने वाले लोगो को आमंत्रित किया जायेगा। नए आरटीआई टीम का जल्द चयन किया जाएगा। सिन्हा के अनुसार यहां मूलभूत सुविधा को लेकर जनता के साथ कोताही हो रही है। इसलिए ऐसा पहल किया जा रहा है।
![]()












Leave a Reply