Advertisement

हवन पूजन के साथ विद्यालय के नवीन सत्र का शुभारंभ

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्टाफ क्वार्टर ढोरी में 3 अप्रैल को हवन पूजन के साथ नवीन सत्र 2023 – 24 का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के सह सचिव अर्चना सिंह पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह एवं सभी आचार्य व् दीदी हवन पूजन में भाग लिए।

विद्यालय के भैया बहन भी हवन पूजन में सम्मिलित होकर भक्ति भाव से भगवान का स्मरण किया और नवीन सत्र को प्रारंभ किया। इस अवसर पर अर्चना सिंह ने सभी भैया बहनों और सभी आचार्य दीदी को नवीन सत्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

साथ हीं भगवान से प्रार्थना किया कि विद्यालय में नवीन सत्र में अच्छा नामांकन हो। नवीन सत्र विद्यालय के लिए मंगलमय हो। ऐसी शुभकामनाएं सबों ने दी और पूजा, अर्चना, वंदना सभी ने मिलकर किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *