Advertisement

चोरी के बाईक के साथ धराया चोर

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा थाना के मकोली ओपी स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास से स्थानीय रहिवासियों ने 3 अप्रैल को चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक चोर को धर दबोचा। पकड़ा गया चोर मकोली नीचे धौड़ा निवासी केशव चौहान का पुत्र अवधेश चौहान बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार इस घटना में संलिप्त मकोली नीचे धौड़ा निवासी मुसाफिर ठाकुर का पुत्र गुड्डू ठाकुर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। चोरी के राजदूत मोटरसाइकिल को चोर टाटा मैजिक क्रमांक-JH 09AC/9407 में लोड कर बेचने जा रहा था। तभी स्थानीय रहिवासियों ने मोटरसाइकिल को पहचान कर उसे रोका।

स्थानीय रहिवासियों ने चोर तथा टाटा मैजिक के ड्राइवर फुसरो के राजाबेड़ा निवासी शमशेर अंसारी का पुत्र शाहील को अपने कब्जे में लिया और चंद्रपुरा थाना को सूचना दी। मोटरसाइकिल मकोली उपर घौड़ा निवासी दामोदर सिंह का है। जो अस्वस्थ होने के कारण विगत 2 महीने से अपने पैतृक गांव बिहार के औरंगाबाद में रह रहे हैं।

आरोपी चोरों ने उनके घर का लोहे गेट भी कबाड़ लिया है। मौके पर चंद्रपुरा थाना के सहायक अवर निरीक्षक विक्रमादित्य कुमार मुर्मू पहुंचकर आरोपी तथा बाईक को चंद्रपुरा थाना ले गए। साथ में चोरी में उपयोग किए टाटा मैजिक गाड़ी को भी थाने ले गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *