Advertisement

भोक्ता पर्व को लेकर कमेटी गठित

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में दुर्गा पहाड़ी बड़राव बाबा मंदिर परिसर में बीते 2 अप्रैल को भोक्ता पर्व की तैयारी को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। अध्यक्षता दुर्गापुर मुखिया अमरेश कुमार महतो ने की।

बैठक के दौरान भोक्ता पर्व समेत कई अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। वही आगामी 12 व 13 अप्रैल की रात छाऊ नृत्य करने व भोक्ता पर्व को सफलता के साथ संचालित करने को लेकर कमेटी गठित की गई।

जिसमें प्रयाग राम महतो को अध्यक्ष, दिगंबर महतो को सचिव, फुलेश्वर महतो को कोषाध्यक्ष, भीम प्रसाद महतो को उपाध्यक्ष, दुर्गापुर मुखिया अमरेश कुमार महतो को संरक्षक, पंचानंद महतो को सह संरक्षक चुना गया।

एक अन्य जानकारी के अनुसार प्रखंड के हद में सिंहपुर इंटर महाविद्यालय में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके पहला दिन-31, दुसरा दिन-26 तथा तीसरा दिन-36 प्रतिभागी प्रतिभा खोज कार्यक्रम में शामिल हुए।

जिसमें 30 प्रतिभागियों को कार्यशाला में सम्मिलित किया जाएगा और पारंपरिक वाद्य यंत्र, गीत, संगीत एवं पारंपरिक नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूरे प्रतिभा खोज कार्यक्रम में जज के रूप में अशोक कुमार महतो, प्रेमचंद कालिंदी, सरस्वती सिंह, घनश्याम महतो, सुकुमार शामिल थे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से इस कार्यशाला में पारंपरिक वाद्य यंत्र जैसे ढोल, नगाड़ा, शहनाई, बांसुरी, मांदर, सारंगी आदि वाद्य यंत्र के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पारंपरिक गीत, संगीत, नृत्य एवं नाटक के बारे में सिखाया जाएगा। कार्यशाला का उद्घघाटन 4 अप्रैल को होगा। उद्घघाटन में मुख्य अतिथि के रुप में गोमियां विधायक शामिल रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *