प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। शिक्षा नि:सहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट अंगवाली द्वारा 3 अप्रैल को पेटरवार प्रखंड के हद में चांदो पंचायत एवं अंगवाली दक्षिणी पंचायत में बैठक का आयोजन किया गया। नेतृत्व ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास (पूर्व उप मुखिया) ने किया।
जानकारी के अनुसार दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट द्वारा सर्वप्रथम चांदो पंचायत के घटवार टोला में पूनम देवी की अध्यक्षता में बैठक की गयी। यहां चिंता देवी, आरती, पिंकी, रधिया, पार्वती, टीपू, भवानी, हुलसी, पुरनी, तेतरी, तुमिया, पुसमनी, समती आदि उपस्थित थीं।

वहीं अंगवाली दक्षिणी पंचायत के मधुपुर यादव टोला में नीलम देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकास यादव, आनंद यादव, बबीता देवी, प्रियंका, मंजू, सरस्वती, सिवानी, सानू, सावित्री, सुशीला आदि उपस्थित थीं। दोनो बैठकों में नई शाखा गठन पर चर्चा किया गया। बैठक में सहयोगी बतौर ट्रस्ट के नरेश कपरदार, कुंवर रजवार आदि शामिल थे।
![]()












Leave a Reply