Advertisement

पंचायत कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के पंचायत भवन में 3 अप्रैल को पंचायत कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता स्थानीय मुखिया धर्मेन्द्र कपरदार ने की।

जानकारी के अनुसार पंचायत कार्यकारिणी की बैठक में जीपीडीपी, ग्राम सभा में चयनित योजनाओं को सूचीबद्ध किया गया। यहां कुल 44 योजनाओं को वित्तीय वर्ष 2023-24 मद में चयनित किया गया।

मौके पर मुखिया के अलावा मुख्य रूप से पंचायत सेवक वरुण ठाकुर, उप मुखिया मो. रियाज अहमद, वार्ड सदस्य शिवकुमार चटर्जी, भोला राज, गीता देवी, विवेक मिश्रा सहित गौतम पाल, अजीत रविदास, मो. आले नवी, मनोज रविदास, रॉकी कमार, उमाशंकर साव आदि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *