Advertisement

डीएवी गुवा में स्वामी दयानंद प्रतिमा व यज्ञशाला निमार्ण कार्य शुरु

डीएवी निदेशक पीएस वन द्वारा मूर्ति का अनावरण एवं वार्षिकोत्सव का होगा उद्घघाटन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में स्वामी दयानंद सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने हेतु सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशानुसार सेल सिविल विभाग के वरीय पदाधिकारी महाप्रबंधक संजय बनर्जी ने डीएवी गुवा का मुआयना किया।

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के अगुवाई में विद्यालय के विभिन्न स्थानों का मुआयना करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि विद्यालय परिसर के प्रवेश द्वार के समक्ष स्वामी दयानंद सरस्वती की प्रतिमा सेल गुआ प्रबंधन स्थापित करेगी। साथ ही बच्चो में वैदिक संस्कार डालने हेतु यज्ञशाला का निमार्ण किया जायेगा।

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पूरे देश में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई है। इस जयंती को और भी यादगार बनाने हेतु डीएवी संस्था के वरीय पदाधिकारी निदेशक पीएस वन जेपी शूर द्वारा विद्यालय में स्थापित किए जाने वाले मूर्ति का अनावरण आगामी 8 अप्रैल को किया जाएगा।

साथ ही विद्यालय में आयोजित किए जाने वाले वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्घघाटन उनके द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त विद्यालय में अध्ययनरत ज्ञान पिपासु बच्चों को स्वामी दयानंद के मार्ग की ओर अग्रसर करने व देश का सच्चा सिपाही बनाने हेतु विद्यालय में स्वामी दयानंद की भव्य प्रतिमा स्थापित किया जा रहा है।

डीएवी गुवा के प्राचार्य ने बताया कि आर्य समाज के संस्थापक तथा समाज-सुधारक की सच्ची छवि बच्चों के मन में जागृत करने व उनके विचारों को क्रियान्वित करने हेतु भारत के महान संत
स्वामी दयानंद सरस्वती की प्रतिमा लगाई जा रही है।

प्राचार्य ने बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने नारा दिया था कि वेदों की ओर वापस लौटो, यह पूर्णत अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि देश के महान संत स्वामी दयानंद सरस्वती के वेदों में समता, समानता और अनेक सुधारों का संदेश को बच्चो में जगाना आवश्यक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *