फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर रोड नंबर 23 स्थित मेहता मार्केट में 2 अप्रैल से इट एंड रिपीट (पटना स्पाइसी डिलाइट) रेस्टूरेंट खुल गया है।
खाने के शौकीनो को हमेशा लज़ीज़ खाने की तमन्ना रहती है। यदि आप अच्छे खाने के शौकीन है तो आपके लिये पटना के राजीव नगर में इट एंड रिपीट रेस्टूरेंट खुल गया है। उक्त रेस्टूरेंट का उद्घघाटन राष्ट्रीय जनता दल नेत्री और समाजसेवी मधु मंजरी ने विधिवत फीता काटकर किया।
इस अवसर पर रेस्टूरेंट के मालिक निश्चल सिन्हा ने बताया कि रेस्टूरेंट में इन्डियन, चाइनीज, तंदूर और बिरयानी समेत अन्य लजीज व्यंजन उचित मुल्य पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यहां कुशल कारीगरों की टीम सभी के लिए लजीज व्यंजन उपलब्ध करायेंगे। रेस्टारेंट सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहेगा। रेस्टोरेंट की होम डिलीवरी प्रतिदिन किया जायेगा।

अन्य जगहों पर मिलने वाली डिश के मुकाबले उन्होंने कीमत बहुत सही रखा हैं। रेस्टोरेंट में आम आदमी को ध्यान में रखते हुए ही सभी रेट तय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त रेस्टरेंट को छोटी पार्टियों, बर्थ-डे, गेट-टु-गेदर, एनीर्वसरी जैसे फंक्शन के लिए बुक किया जा सकता हैं।
ज्ञात हो कि, राजीव नगर और आसपास के क्षेत्र के रहिवासियों की डिमांड पर इट एंड रिपीट (पटना स्पाइसी डिलाइट) रेस्टूरेंट खोला गया है। रेस्टूरेंट में ग्राहकों के स्वाद का विशेष ख्याल रखा जाएगा। हमे उम्मीद है कि खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए यह रेस्टूरेंट एक मनपसंद डेस्टिनेशन बनेगा। यहां पर परिवार के साथ आकर समय बिताया जा सकता है। साथ हीं मनपसंद खाना खा सकते हैं।
![]()












Leave a Reply