नवरात्र में मां दुर्गा के साथ अन्य देवी देवताओं की पूजा की जाती है-नागेंद्र पाठक
सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा थाना क्षेत्र के योग नगर स्थित बसंती मां दुर्गा पूजा कलश स्थापना के साथ नवरात्र 22 मार्च से शुरू हो गई।
पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। इस नवरात्र पर श्रद्धालु पूरे 9 दिन तक फलाहार करेंगे। श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों में कलश स्थापना की। साथ ही दुर्गा मंडप में भी कलश की स्थापना श्रद्धालुओं ने की। साथ ही मां दुर्गा की पाठ की गई।

गुवा से मनोहरपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी कलश स्थापना की गई। साथ ही आज नवरात्रि के पहले दिन महिलाओं ने कारो नदी तट से कलश में जल भरकर माथे पर उठा कर मंदिर में कलश स्थापना किया। कलश स्थापना के नवमी पर कुंवारी नौ कन्याओं को माता दुर्गा के रूप में पूजा कर भोजन कराया जाएगा।
इस अवसर पर पुजारी नागेंद्र पाठक ने बताया कि नवरात्र करने वाले श्रद्धालु श्रद्धा मनसे नवमी पर नौ कन्याओं का पूजन एवं भोजन कराया जाता है। तभी माता रानी उसे सुख, समृद्धि एवं धन वैभव से उसका घर भर देता है।
पुजारी ने कहा कि नवरात्र माता दुर्गा के पारिवारिक पूजा है, जिसमें मां दुर्गा के साथ-साथ अन्य देवी देवताओं की पूजा की जाती है। अतः नवरात्र की पूजा कर मानव को संकटों से दूर होना चाहिए।
![]()












Leave a Reply