Advertisement

झॉलीवूड टीवी पर अब तक का बेहतरीन खोरठा म्यूजिक वीडियो वादा

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। निर्देशक गुड्डू जान झॉलीवुड में लगातार एक से बढ़कर एक म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहें हैं। इसी क्रम में उनकी एक बेहतरीन खोरठा म्यूजिक वीडियो वादा एक अप्रैल को रिलीज होने जा रहीं हैं।

जानकारी के अनुसार वादा का ऑडियो कर्णप्रिय मधुर है। वहीं इसका वीडियो बेहद आकर्षक और मनोरंजक हैं। उम्मीद की जा रहीं हैं कि निर्देशक गुड्डू जान के बाकी गीतों की तरह यह म्यूजिक वीडियो भी सुपरहिट साबित होगा।

वादा में गीत के बोल भी काफी उम्दा और श्रोताओं के पसंद के अनुरूप हैं। साथ ही कलाकारों ने भी काफी बढ़िया अभिनय किया हैं। वीडियो में मुख्य रूप से आशीष तिग्गा व नीलम पांडेय ने अभिनय किया हैं। जो इमोशन, रोमांस से भरपूर हैं। उक्त म्यूजिक वीडियो कॉन्सेप्ट पर आधारित हैं। जिसका फिल्मांकन स्क्रीन-प्ले के साथ किया गया हैं।

इस गीत का निर्माण झॉलीवुड टीवी के बैनर तले किया गया हैं। जिसके निर्माता विजय जुमनानी, निर्देशक गुड्डू जान, गायक व् गीतकार विष्णु देव, म्यूजिक डायरेक्टर म्यूजिकल साजिद, कोरियोग्राफर अनुज आर मौर्या, क्रिएटिव डायरेक्टर तुषार केशरवानी, एडिटर प्रवीण यादव, डीओपी संतोष यादव बिट्टू, नवीन वर्मा, पोस्टर डिजाइनर अंकित जीएफएक्स हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *