Advertisement

शिफ्टिंग मामले को लेकर टाटा ब्लॉक निवासियों के साथ संयुक्त मोर्चा की वार्ता विफल

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित टाटा ब्लॉक शिफ्टिंग मामले को लेकर उपजे विवाद का समाधान करने के लिए 22 मार्च को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा द्वारा बैठक आयोजित किया गया।

बैठक में पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल थे। बैठक में आम सहमति बनाने का प्रयास किया गया, बावजूद इसके टाटा ब्लॉक रहिवासियों की जिद के कारण वार्ता विफल रहा।

जानकारी के अनुसार सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह कोलियरी विस्तार को लेकर टाटा ब्लॉक आंगनबाड़ी परिसर में आयोजित बैठक में टाटा ब्लॉक के रहिवासियों को प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए स्थलों यथा जारंगडीह माझी टोला के समीप शिफ्ट करने का आग्रह संयुक्त ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

यूनियन प्रतिनिधियों ने टाटा ब्लॉक निवासियों से कहा कि वे क्षेत्र के विकास में अपना सहयोग दें। प्रबंधन द्वारा नियत स्थान पर स्थापित हो जाए, जिससे कोलियरी विस्तार को सहयोग मिल सके।

साथ ही प्रबंधन द्वारा उपलब्ध राशि चालीस हजार से नए सिरे से अपना कुनबा बनाकर परिवार के साथ सुखी जीवन व्यतीत करें। बावजूद इसके टाटा ब्लॉक रहिवासियों का कहना था कि उन्हें माझी टोला के बजाय प्रबंधन उनके लिए आवास निर्माण कर उन्हें स्थापित करे। रहिवासियों के अनुसार वर्तमान समय में चालीस हजार में आवास बनना संभव नहीं है।

वार्ता में जारंगडीह उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया इम्तियाज अंसारी, संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा का प्रतिनिधित्व कर रहे सीटू से संबद्ध एनसीओईए जोनल सचिव श्याम बिहारी सिंह दिनकर, यूनियन प्रतिनिधि मोहम्मद निजाम अंसारी, कमलेश गुप्ता, एटक के बीके झा, आदि।

एक्टू के बाल गोविंद मंडल, जनता मजदूर संघ के अरविंद ओझा, भामसं के अमरनाथ साहा, नंदकिशोर, खगेश्वर रजक, शार्दुल सिंह, श्याम कुमार के अलावा टाटा ब्लॉक रहिवासी मनीष पासवान, प्रदीप राम, संजय पासवान, इंदर पासवान, अशोक पासवान, समीर सेन, आदि।

राजकुमार, श्याम देव, निवेश मोहरी, मोहन पासवान, उमेश पासवान, मोहित पासवान, उषा देवी, नूपुर देवी, ललिता देवी, सविता देवी, नीतू देवी, सोनी देवी, रिंकी देवी, लगनी देवी, रेखा देवी, गंगा देवी, सावित्री देवी, सुनीता देवी, रंजू देवी, मीना देवी, सोनम देवी, तारा देवी, कंचन देवी, संगीता देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *