Advertisement

तीर्थदर्शन के लिए 66 यात्री द्वारिका एवं सोमनाथ के लिए रवाना

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह जिले से तीर्थदर्शन के लिए 66 नागरिक द्वारिका एवं सोमनाथ के लिए रवाना किये गये। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत गिरिडीह जिले के हद में गिरिडीह, बगोदर, पीरटांड़, डुमरी, धनवार तथा तिसरी प्रखंड से कुल 66 हिन्दु धर्मावलम्बियों की टीम रवाना हुए। दो नोडल पदाधिकारी के साथ 20 मार्च की सुबह नया समाहरणालय पपरवाटांड से रवानगी हुई।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी द्वारा सभी को हरी झंडी दिखाकर बस के माध्यम से हटिया रेलवे स्टेशन भेजा गया। वहाँ से आगे के सफर के लिए झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन के नेतृत्व में ट्रेन के माध्यम से तीर्थदर्शन हेतु तीर्थ यात्रियों को हटिया से रवाना किया जाएगा। यह तीर्थ यात्रा 20 मार्च से 27 मार्च तक होनी है। सभी तीर्थ यात्रियों को जिले के उपायुक्त तथा सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *