Advertisement

महिला समिति की दीदियों द्वारा बक्सा पूजन का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत भवन में खुशी ग्राम संगठन के द्वारा 20 मार्च को तेनुघाट की महिला समिति की दीदियों द्वारा बक्सा पूजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिप सदस्य माला कुमारी थी।

बक्सा पूजन के अवसर पर जिप सदस्या माला कुमारी ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ने में प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेनुघाट आने के बाद यहां की महिलाओं को देखकर ऐसा लग रहा है कि, आज महिला पूरी तरह आप निर्भर हो रही है। महिला किसी की मोहताज नहीं है। वह पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

यहां तेनुघाट पंचायत के उप मुखिया रीता सिंह, बबिता श्रीवास्तव, जया सिन्हा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी महिलाओं के सम्मान में कई महत्वपूर्ण बातें कही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को सम्मानित किया गया।

मौके पर स्थानीय रहिवासी आशा देवी, मीनू देवी, निराली बाड़ा, सेरून निशा, रंजू देवी, ममता कटरियार, सुजाता प्रसाद, शालिनी सिन्हा, पूनम सिन्हा सहित कई महिला समिति की दीदी मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *