Advertisement

करगली मे माहेर संस्था ने मनाई अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महिला सशक्तिकरण से ही होगा नए भारत का निर्माण-जीएम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के आलोक में माहेर संस्था बेरमो के तत्वाधान मे 19 मार्च को बोकारो जिला के हद में महिला मंडल करगली में महिला दिवस मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता माहेर संस्था के ललिता किंडु ने किया।

मुख्य अतिथि बीएण्डके जीएम एम के राव, मजदूर नेता रविंद्र कुमार मिश्रा, सीएसआर अधिकारी निखिल अखोरी, मेरा बचपन प्ले स्कूल प्रचार्या रितु राठौर, वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में महिलाओं बालिकाओं और बच्चों ने अपने ज्ञानवर्धक, मनोरंजक तथा महिला सशक्तिकरण को समर्पित उत्साहवर्धक कार्यक्रम से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के जीएम एम. के. राव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही नए भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिये सजग रहने की जरूरत है।

मजदूर नेता रविंद्र कुमार मिश्रा और रश्मी सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे कदम बढ़ा रही है। लड़कियों की शिक्षा तथा उनके कल्याण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिनका लाभ संबंधित बालिकाओं को उठाना चाहिए।

प्राचार्य रितु राठौर और अर्चना सिंह ने कहा कि महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक करने की जरूरत है। जानकारी के अभाव में कई योजनाओं के लाभ से वे वंचित रह जाते हैं। विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

मौके पर प्रेक्षा मिश्रा, संत सिंह, वार्ड पार्षद कविता देवी, अनिल साव, रामचंद्र महतो, चिकू सिंह, बबलू पाल, के बनवास सहित सैकड़ो गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *