फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में 18 मार्च को सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़क दुर्घटना में पीड़ित की मदद करनेवाले गुड सेमरीटन को पुरस्कृत किया गया।
उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की गई। बैठक में पिछले माह सड़क दुर्घटना में पीड़ितों की मदद करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही टोल फ्री नंबर 108 एंबुलेंस को सड़क दुर्घटना स्थल पर जल्द से जल्द पहुंचने हेतु निर्देशित किया गया।
डीटीओ ने उत्पाद विभाग की टीम को सड़क किनारे स्थित होटल एवं ढाबे में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। बैठक में पिछले माह का सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण भी किया गया।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने हिट एंड रन मामले के त्वरित निष्पादन में तेजी लाने को कहा। साथ ही चंदनकियारी प्रखंड के हद में गलगलटांड में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 218 सड़क की मरम्मत कर उक्त सड़क पर अधिक से अधिक साइनेज बोर्ड लगाने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने आईआरडीए के कार्यो में तेजी लाने को कहा। साथ ही यातायात पुलिस को जांच की अवधि बढ़ाते हुए वाहन जांच करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान बेरमो विधायक प्रतिनिधि विनोद महतो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, नजारत उपसमाहर्ता विवेक सुमन सहित सड़क सुरक्षा समिति के सभी सदस्य व अन्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply