Advertisement

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का तीन दिवसीय अधिवेशन को लेकर बैठक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। आगामी सत्र 2023-25 के नयी समिति के गठन हेतु धनबाद में तीन दिवसीय मारवाड़ी युवा मंच का अधिवेशन को लेकर 17 मार्च को बैठक किया गया।

झारखंड प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच का प्रान्तीय अधिवेशन धनबाद शाखा के आतिथ्य में सिद्धि विनायक रिसोर्ट में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में वर्तमान सत्र के कार्यो की समीक्षा एवं शाखाओं द्वारा किये गए कार्यो के अनुसार उन्हें पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा। साथ ही साथ नए सत्र 2023-25 के संगठन की घोषणा की जाएगी।

बताते चले कि प्रान्तीय अध्यक्ष के तौर पर जमशेदपुर के अरुण गुप्ता जो वर्तमान प्रान्तीय महामंत्री भी है, निर्विरोध निर्वाचित किये जा चुके हैं। जिनकी विधिवत घोषणा एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम इसी अधिवेशन के दौरान किया जाएगा। अभी वर्तमान में गोविंदपुर के नन्दलाल अग्रवाल प्रान्तीय अध्यक्ष के नेतृत्व में यह अधिवेशन सम्पन्न होगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, धनबाद सांसद पी एन सिंह, धनबाद के पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार सहित मारवाड़ी युवा मंच के नए सत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्ट सहित पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *