सोनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। सारण जिला के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने पदभार संभालने के बाद पहली बार 16 मार्च को जिला के हद में सोनपुर पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो ने जिलाध्यक्ष का गर्म जोशी से स्वागत किया।
बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में बाबा बमबम ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को अंग- वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया। समाजसेवी लालबाबू पटेल राजद छोड़ कर अपने समर्थको के साथ आज भाजपा मे जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह एवं पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में भाजपा मे शामिल हुये। तीन दशक पूर्व वे भाजपा में ही थे और संघ के स्वयंसेवक भी रहे हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सिंह ने सभागार मे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगामी 31 मार्च को होने वाले सारण स्नातक निर्वाचन और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से vidhan परिषद चुनाव में राजग उम्मीदवार डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह और डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह के पक्ष में मदद करने और चुनाव कार्य को पूरी लगन के साथ पुरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने दोनों उम्मीदवारों को चुनाव जिताने के लिए सभी मतदाताओं से गांव-गांव जाकर सम्पर्क करने व प्रथम वरीयता का मत प्राप्त करने की बात समझाई।

मौके पर विशेष रूप से बिहार प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, बिहार प्रदेश भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह, अभय कुमार सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष शिवबचन सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विमल कुमार चौरसिया, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, हरिहरनाथ मंदिर समिति के सचिव विजय कुमार लल्ला, उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह, अशोक कुमार सिंह, नरेशु सिंह, महामंत्री रामविनोद सिंह, आदि।
विजय कुमार मनु, रवि रंजन सिंह, उपाध्यक्ष सुनील दूबे, शशिकांत ओझा, कृष्ण राम, प्रिंस राज, संजीत कुमार चौरसिया, डॉ रंजीत कुमार सिंह, अभिमन्यु गुप्ता, मनोज शर्मा, रत्नेश पांडेय, ऋषभ कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, गरखा मंडल आईटी सेल के अमरजीत कुमार सिंह, दीपक शर्मा, संजीव कुमार व अन्य कार्यकर्ता व् पदाधिकारीगण मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply