Advertisement

सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य ने किया कारो माइंस का निरीक्षण

बीकेबी आउटसोर्सिंग ठेका मजदूरों की बदहाली पर उठाये सवाल

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। सीटू से संबद्ध एनसीओईए नेता व् सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य अरुण कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ 16 मार्च को बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो माइंस का निरीक्षण किया। बोर्ड सदस्य सिंह ने डिपार्टमेंट पैच का मुआयना किया।

इस अवसर पर टीम ने खदान में सुरक्षा के इंतजाम को लेकर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि प्रबंधन सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर नहीं है। नियम को ताक पर रखकर कारो परियोजना में संचालित बीकेबी आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत मजदूरों से 24 घंटे काम लिया जा रहा है। इसके बदले में उन्हें कुछ भी सुविधा मुहैया नहीं करायी जा रही है। कहा गया कि आउटसोर्सिंग कार्य में लगे ठेका मजदूरों को वीटीसी से ट्रेनिंग नहीं दी जा रही है।

ना ही उनके स्वास्थ्य की जांच की जाती है। कहा गया कि खदान में आउटसोर्सिंग कंपनियों की लापरवाही के कारण सबसे अधिक दुर्घटनाएं घट रही है। इसके बावजूद भी कंपनी के प्रतिनिधि ठेका मजदूरों को सेफ्टी की मुख्यधारा से नहीं जोड़ते है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *