Advertisement

प्रहरी मेला के पांचवे दिन संध्या मज़बूल खान नाईट का आयोजन

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर में भूतपूर्व सरपंच सुरेश जयसवाल की पुण्यतिथि पर आयोजित 23वें प्रहरी मेला में पांचवें दिन बीते 14 मार्च की रात नागपुरी के चर्चित गायक व अभिनेता मज़बूल खान नाईट का आयोजन किया गया। इस दौरान मज़बूल ने अपने साथी कलाकारों के साथ ऐसा समा बांधा कि दर्शक रातभर गीत-संगीत, नृत्य और हास्य-विनोद के रस से सराबोर हो गए।

इस अवसर पर कलाकार मज़बूल ने अपने कई चर्चित गीतों को प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। मौके पर स्थानीय वीडियो एलबम कलाकार जलेश्वर महतो ने सहयोगी कलाकारों के साथ ‘घुराय दे न हो पिया पूस परब मेला, आर लेले चला पारसनाथेक मेला गीत पर नृत्य कर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की एंकरिंग राजू ने की।

इससे पहले कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि गोमियां विधायक की धर्म पत्नी व समाजसेविका कौशल्या देवी तथा स्थानीय समाजसेविका उषा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर अतिथियों ने स्वर्गीय जयसवाल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कौशल्या देवी ने कहा कि स्वर्गीय जयसवाल के जीवन से हमें सामाजिक जिम्मेदारियों की सीख लेनी चाहिए। उषा कुमारी ने कहा कि प्रहरी मेला सही मायने में सामाजिक-सांस्कृतिक जनचेतना की एक विशेष कड़ी बन चुकी है।

कार्यक्रम को बगदा के पूर्व मुखिया विष्णुचरण महतो, मेला के संरक्षक तपन कुमार झा, उमेश कुमार जयसवाल, डॉ जीतलाल महतो व व्यवस्थापक रामसेवक जयसवाल ने भी संबोधित किया। साथ हीं प्रहरी मेला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

मौके पर सिंहपुर लंच के पंसस विनोद कुमार महतो, मेला कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम महतो, उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, संरक्षक सुनील कुमार, पंकज कुमार जयसवाल, पूर्व पंसस उपेंद्र कुमार जयसवाल, खेल प्रभारी सौरभ कुमार राय उर्फ मोंटी, नरेश महतो, विष्णु जयसवाल, स्वाधीन कुमार झा, कुंती देवी, हेमलता देवी, गायत्री देवी, संगीता देवी, अमित जयसवाल, प्रेमचंद महतो, रोमेल अंसारी, अभिषेक, अविनाश, इजहार अंसारी, अनुज राय, अमरेश आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *