Advertisement

पूर्व वार्ड पार्षद के निधन पर नप कार्यालय मे शोकसभा का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नगर परिषद फुसरो के पूर्व वार्ड पार्षद सत्येंद्र नारायण सिंह के निधन पर 14 मार्च को नप कार्यालय सभागार मे शोक सभा का आयोजन किया गया। आयोजित शोकसभा में दो मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर शोक सभा को संबोधित करते हुए नप चेयरमैन राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सत्येंद्र नारायण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व से वे अभिभूत हैं। दिवंगत सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनकी ओर से किए गए लोकहित मे किये गए कार्यों का उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में पार्षद बनकर स्व सिंह ने यहां के रहिवासियों की सेवा कर एक मिसाल कायम की थी, जो अनुकरणीय है।

कार्यक्रम में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद, संवेदक सहित अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, वार्ड पार्षद श्रीकांत मिश्रा, अजय जयसवाल, अनिल साव, नीरज पाठक, सिकंदर ठाकुर, संत सिंह, राकेश सिंह, महेंद्र सिंह, नप कार्यालय कर्मी राजीव कुमार सिंह, पंकज अग्रहरि आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *