Advertisement

यज्ञ को लेकर लालगंज में धर्म ध्वजा स्थापित

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में लालगंज में धर्मसंघ की ओर से नव वर्ष प्रतिपदा आगामी 22 मार्च से रामनवमी 30 मार्च तक आयोजित हो रहे श्रीचंडी महायज्ञ का ध्वजारोहण 14 मार्च को किया गया।

धर्म ध्वजा स्थापना के अवसर पर लालगंज स्थित धर्म संघ के परम पूज्य गो-प्राण पंडित रमाशंकर शास्त्री महाराज के साथ उनके स्थानीय अनुयायी पंडित सुगन्ध तिवारी, संजय तिवारी के अलावे बहुत से धर्मानुरागियों ने भाग लिया।

ज्ञात हो कि, पंडित रामशंकर शास्त्री महाराज लगभग 30 वर्षो से अधिक समय से वैशाली जिले में सनातन धर्म रक्षार्थ और गो प्राण रक्षक के रूप में कार्य करते रहे हैं। वैशाली जिले का कोई भी सार्वजनिक यज्ञ या अनुष्ठान सभी मे प्रतिष्ठा के साथ इन्हें आमंत्रित किया जाता है।

धर्म ध्वजा रोहण के अवसर पर शास्त्री जी ने बताया कि यज्ञ में अयोध्या और बनारस से भी साधु संत इस बार यज्ञ में पधार रहे हैं। यज्ञ में स्थानीय रहिवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। यज्ञ कार्य की सफलता के लिये सामाजिक युवा दिलोजान से जुटे हैं। शास्त्री जी सभी सनातनियो को यज्ञ में भाग लेने का आमंत्रण भी भिजवा रहे हैं। यज्ञ में पूर्व के वर्षों की भांति इस बार भी दर्शनार्थियों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *