Advertisement

जारंगडीह गोलीकांड का बेरमो पुलिस ने किया खुलासा

नाबालिग समेत तीन आरोपी को रांची भागने के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बीते 11 मार्च की रात बोकारो जिला के हद में बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह अपर बंगला में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और फायरिंग के बाद एक व्यक्ति को लगी गोली मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है।

इस मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को रांची भागने के क्रम में पेटरवार से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर अवैध देशी पिस्टल को असनापानी के जंगल स्थित खंडहरनुमा टुटे घर से बरामद किया गया है। घटना में इस्तेमाल किए गए बाईक को भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।

उक्त जानकारी 13 मार्च को बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को दी। एसडीपीओ की माने तो इस गोलीकांड की घटना को दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने के उद्देश्य अंजाम से दिया गया था।

इस संबंध में एसडीपीओ झा ने बताया कि बीते 11 मार्च की रात यह सूचना मिली कि कुछ अज्ञात अपराधी द्वारा अंधाधुंध गोली चलायी गयी, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। घायल को पहले अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा मौके से दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया था।

झा ने बताया कि मामले की पड़ताल के बाद जानकारी मिली कि दो मोटरसाईकिल से चार अपराधी मेजर सिंह उर्फ जैकी सिंह, दीपक कुमार साव जरीडीह बाजार वाईन शॉप के पास थाना गाँधीनगर तथा एक अज्ञात के द्वारा फायर किया गया है। इसके बाद पुलिस द्वारा अपराधियों को धरपकड़ के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

तकनीकी सूचना के आधार पर इस घटना में शामिल आरोपियों को राँची भागते समय बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के महाराजा लाईन होटल के पास से पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के समय बताया गया कि वे तीनों मेजर सिंह उर्फ जैकी सिंह, गगन सिंह, दीपक कुमार साव और गुरमित सिंह उर्फ समीर सिंह द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। एसडीपीओ के अनुसार सभी आरोपियों को थाना लाकर सघन पूछताछ किया गया। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

रंगदारी और भय बनाने के लिए किया गया अपराध

एसडीपीओ झा ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में यह जानकारी मिली कि इन अपराधियों द्वारा जारंगडीह अपर बंगला में रंगबाजी और भय बनाकर दबंगता कायम करने के उद्देश्य से गोलिबारी किया गया है। पुलिस के अनुसार जारंगडीह अपर बंगला में जैकी और उसका भतीजा समीर सिंह, जिम कर वापस लौट रहे थे।

इस दौरान वे कॉलोनी में मंडरा रहे थे। इस दौरान स्थानीय रहिवासियों द्वारा उनकी गतिविधी सदिग्ध पाते हुए उन्हें डॉट-फटकार कर वापस भेज दिया गया था।

तब ये दोनों वापस जैकी के साथ गगन सिंह, दीपक कुमार साव और गुरमित सिंह उर्फ समीर सिंह के साथ वापस आकर स्थानीय रहिवासियों को गाली-गलौज करते हुए 5-6 राउण्ड गोली चलायी। जिससे एक गोली वहाँ से दूध लेकर गुजर रहे शांति पद गोराई को लग गयी थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *