एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना के सलिमपुर अहरा में 12 मार्च को अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी चर्चित रंगकर्मी व् कलाकार साझा संघ के सचिव मनीष महीवाल ने दी।
महीवाल के अनुसार पटना वासियों द्वारा सलीमपुर अहरा में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पटना की मेयर सीता साहू थी। उनके साथ पटना की उपमेयर रेशमी चंद्रवंशी एवं कई वार्ड के पार्षद भी उपस्थिति थे। उपस्थित वार्ड पार्षदों में संजीव आनंद, राजकुमार गुप्ता, सतीश गुप्ता, कैलाश यादव, डॉ आशीष सिन्डा, इन्द्रदीप चंद्रवंशी आदि शामिल थे।
महीवाल ने बताया कि इन सभी का एक साथ आना पटना नगर निगम की नयी ऊर्जा को उजागर करता है। कार्यक्रम में सबो ने अपने विचारो से अवगत कराया। कार्यक्रम का आयोजन शिवचंद्र प्रसाद ने किया। इनके साथ मुहल्लावासियों में सुनील सिंह, राजकिशोर सोनू, शिव प्रसाद सिह, ललन मिश्र, नीलेश्वर मिश्र, उषा मिश्रा, अनिल गिलान की सहभागिता को नज़र अंदाज करना मुनासिब नहीं है।
बताया कि मेयर ने अपने वक्तत्व में इस बात पर जोर दिया कि मेरे साथ आप भी दो कदम बढ़ाये, अपना पटना सबसे सुन्दर बनाऊँगी। उन्होंने कहा कि जिस नाले के उद्धार की बात आप करते है, मैं जल्द से जल्द उसे पूरा करूँगी। यहां सुनील के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
![]()












Leave a Reply