Advertisement

माहेर संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां में स्थित स्वयंसेवी संस्था माहेर ने 12 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दो पूर्व विधायक, विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्षा सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत स्थित नेहरू हाई स्कूल ग्राउंड में माहेर संस्था ने महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर महिला दिवस समारोह का उद्घघाटन पूर्व विधायिका बबिता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

वही दर्जा प्राप्त मंत्री व् पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। साथ हीं कहा कि महिलाएं अब महिला समूहो, ग्राम संगठनों से जुड़कर स्वालंबी बन रही है।

सरकार की ओर से कई योजनाएं लागू है, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने माहेर संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों को उल्लेखनीय बताया। इस अवसर पर संस्था की महिलाओं ने लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।

अपने वक्तव्य में संस्था की महिला सदस्य ने बताया कि वर्तमान समय में संस्था से करीब एक हजार एक सौ अरसढ महिलाएं जुड़ी है। उन्हें जड़ी, बूटी, सिलाई, कढ़ाई एवं ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग दी जा रही है। माहेर से जुड़कर महिलाएं आज स्वावलंबी बन रही है।

मौके पर जिप अध्यक्षा सुनीता देवी, जिप सदस्य सुरेंद्र राज, गोमियां थाना प्रभारी राजेश रंजन, अमित पासवान, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, संस्था के सदस्य राजेश कुजुर सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *