Advertisement

झगरी सत्संग भवन में निरंकारी सत्संग का आयोजनp

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह शहरी क्षेत्र के झगरी स्थित सत्संग भवन में 12 मार्च को निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया। इस सत्संग में धनबाद से आए महात्मा सोबरन प्रजापति ने अपनी वाणी से श्रद्धालुओं को जीवन जीने का मूल आधार बताते हुए ईश्वर की भक्ति करने का मूल मंत्र सिखाएं।

प्रवचन के दौरान उन्होंने सत्य कार्य में जीवन अपनाने को कहा। साथ ही हमेशा जन सेवा करने और मिलजुल कर रहने की बात कही। इस बाबत महात्मा ने रहिवासियों को संदेश देते हुए कहा कि निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक धारा है। जहां सभी जाति धर्म के रहिवासी यहां आकर ईश्वर का भक्ति कर सकते हैं। यही उद्देश्य मिशन आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इस सत्संग में एकता और भाईचारे का पाठ पढ़ाया जाता है। कहा कि हम सभी एक को जाने और एक हो जाएं तभी हम सभी को सद्गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मौके पर गिरिडीह जिले के मुखी माधुरी गुप्ता, सेवादार संचालक बीरेंद्र, सेवादार संत मनोज, सिकंदर, राजेश, मोहन, रोहन, सेवादार बहनें सरिता, माला, अणु, पम्मी, डोली, सात संगत से विपुल गुप्ता, अनिल सिन्हा, अश्वनी अंबेडकर, रंजन सिन्हा, बिनोद बजरंगी सहित सैकडो की संख्या में निरंकारी संत महात्मा, व् बहनें उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *