Advertisement

जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ सबकी आवाज है रूपायनी-इब्तिदा

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित पंचायत भवन में 12 मार्च को जेंडर आधारित हिंसा एवं महिला – किशोरियों की स्थिति पर एक गोष्टि का आयोजन रूपायनी द्वारा किया गया।

उक्त कार्यक्रम स्थानीय मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, रूपायणी के सचिव डॉ सी.ए.कुमार, कार्यक्रम प्रभारी अमृतांजली एवं गंयम महिला संगठन सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन रूपायणी इब्तिदा- झारखंड द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की ऐतिहासिक महत्व एवं जेन्डर आधारित हिंसा की विभिन्न स्वरूपों पर चर्चा करते हुए महिला-किशोरियों को संगठित – शिक्षित होने के साथ-साथ एकजूट होकर जेंडर आधारित हिंसा, लिंग भेद – बाल विवाह आदि के खिलाफ आवाज बुलन्द करने का आह्वान किया। इन सारे चीजों के लिये पुरुष प्रधान – पितृ सत्तात्मक समाज, महिलाओं के आर्थिक-शैक्षणिक-राजनैतिक स्तर में पहुँच न होना मुख्य जड़ माना।

कार्यक्रम में मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएँ चाहे तो शिक्षा-सजगता – आपसी एकता के बल पर कठिन से कठिन लक्ष्य को अपनी मुठ्ठी मे कर सकती हैं।

कार्यक्रम का संचालन रुपायणी, इब्तिदा झारखंड के सदस्य अमृतांजली ने किया। इस अवसर पर आशा नारायण, काजल कुमारी, तपेश्वरी देवी, सरोज कुमार, वीरेन्द्र कुमार, संगीता देवी, पुष्पा देवी, सरिता देवी, गीता देवी आदी उपस्थित थीं। समापन में मानव शृंखला का निर्माण किया गया और जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ हम सबकी आवाज का नारे के साथ सम्पन हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *