एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो ट्रक आनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सह ढोरी जीएम कॉलोनी निवासी सत्येंद्र नारायण सिंह का मुंबई मे निधन की सूचना है। उनका शव 11 मार्च की संध्या बेरमो पहुंचेगी।
जानकारी के अनुसार सिंह के निधन की सूचना पाकर 10 मार्च की देर रात्रि उनके ढोरी जीएम कॉलोनी स्थित आवास पर काफी संख्या में उनके जाननेवाले पहुंचकर परिवार के सदस्यों को इस दु:ख की घड़ी में ढांढस बढ़ाया।
ज्ञात हो कि, स्व. सिंह वर्ष 2008 मे फुसरो नगर परिषद के चुनाव मे जीतकर वार्ड पार्षद बने थे। दिवंगत सिंह झारखंड विकास मोर्चा पार्टी में केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य भी रह चुके थे। अंतिम समय में वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए थे।
जनता मजदूर संघ ढोरी क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव पद पर कई वर्षों तक रहकर मजदूरों की सेवा किया। आज वे भले नहीं रहे, लेकिन बेरमो कोयलांचल में सत्येंद्र नारायण सिंह नाम के मोहताज नहीं थे।
उनके आवास पहुंचने वालो में वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, मजदूर नेता ओम शंकर सिंह, चिकू सिंह, अभय कुमार सिंह, गोरा सिंह, पिंटू सिंह, मनोज सिंह, सोनू सिंह, विनय सिंह, पूर्व पार्षद रियाज अंसारी सहित सैकड़ों गणमान्य शामिल हैं।
![]()












Leave a Reply