Advertisement

बढ़ते हत्या-अपराध पर रोक लगे अन्यथा होगा आंदोलन-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में मुसरीघरारी थाना के मोरबा निवासी अनमोल शर्मा, ताजपुर थाना के रायटोली निवासी शुभम मिश्रा, विभूतिपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं सत्यनारायण सिंह समेत पटोरी हत्याकांड की निंदा करते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सह जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बढ़ते हत्या- अपराध पर रोक लगाने अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी जिला प्रशासन को दी है।

इसे लेकर 27 फरवरी को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-1 में दलित- गरीब- भूमिहीनों की बैठक को संबोधित करते हुए माले सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि समस्तीपुर जिला में बढते हत्या- अपराध चिंतनीय है।

उन्होंने कहा कि जिले में तेज तर्रार एसपी के आने से जिले को अपराधमुक्त होने संभावना बनी थी, लेकिन बढ़ते हत्या- अपराध से आमजन सकते में है। उन्होंने कहा कि हत्या- अपराध रोकने की कोशिश हो अन्यथा भाकपा माले आंदोलन चलाने को बाध्य होगी।

माले नेता सुरेंद्र ने प्रशासन द्वारा दलित- गरीब- भूमिहीन को बिना भूमि पर्चा आवास दिये नगर परिषद के बहादुरनगर एवं मुर्गियाचक के सैकड़ों घरों पर 28 फरवरी को बुलडोजर चलाने के प्रचार कराने की निंदा करते हुए पहले बसाने की व्यवस्था करने और फिर हटाने की वकालत की।

उन्होंने कहा कि भाकपा माले इस मामले को लेकर ताजपुर- समस्तीपुर- पटना से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेगी।
बैठक की अध्यक्षता शिवबालक पासवान ने की। इस अवसर पर नीलम देवी, रधिया देवी, रजनी देवी, फुलकुमारी देवी, इंदू देवी आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *