Advertisement

करगली मे याद किये गए क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली गेट मे 27 फरवरी को देश के प्रखर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस मनाया गया। संचालन गजेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा पर सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के जीएम एम के राव सहित अन्य कई गणमान्य जनों ने माल्यार्पण कर नारा लगाने के साथ पुष्प अर्पित किया। सभी ने क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन राजीव कुमार, सीएसआर अघिकारी निखिल अखौरी, एसीसी सदस्य आभाष चंद्र गांगुली, सुशील सिंह, बीरेंद्र तिवारी, संतोष कुमार ओझा, अजित अग्रवाल, संजय सिंह, प्रदीप कुमार नंदी, तारकेश्वर चक्रवर्ती, आदि।

विजय सिंह, नंदकिशोर सिंह, भोला नाथ चक्रवर्ती, बबलू सिंह, वेद प्रकाश, दीपक कुमार, अंग्रेज मिश्रा, सुरेश यादव, रमेश तिवारी, भजन घोष, नागराज, सुरेन्द्र सिंह, वचन सिंह, कृष्ण देव यादव, जितेंद्र पासवान, सोमनाथ चटर्जी, मोहन लाल, मनोज दुबे आदि उपस्थित थें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *