Advertisement

यज्ञ स्थल में भगवान श्रीराम का किया गया राज्याभिषेक

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली दुर्गा मंदिर में चल रहे 63वां श्रीश्री राम चरित मानस महायज्ञ के 9 वें दिन 27 फरवरी को यज्ञ स्थल में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। यहां उपस्थित श्रद्धालुओं में काफी हर्ष देखा गया।

जानकारी के अनुसार भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। दूसरी ओर अंतिम दिन परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

रात्रि में मिथिला कुंज अयोध्या से पधारे स्वामी श्रीराम बिहारी शरण, मध्य प्रदेश के इंदौर से आए लोकेशानंद शास्त्री, जमुई मुंगेर से आए मानस पारायणी बमबम पांडेय द्वारा श्रीराम चरित मानस के आधार पर प्रवचन किया गया। बच्चों को कई तरह के संस्कार दिए गए।

बताया जाता है कि 28 फरवरी को हवन के साथ महायज्ञ का समापन होगा। इसके बाद संध्या में प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। महायज्ञ के दौरान लगे मेला में श्रद्धालुओं खासकर बच्चों की अच्छी खासी भीड़ देखी गयी। बच्चे चार्ट, झूला गुपचुप यदि का आनंद उठाए।

महायज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के मनोज सिंह, सुशील सिंह, निरंजन सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह, नितेश सिंह, जेपी सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मौके पर बीएंडके जीएम एम के राव, भाजपा नेता मघूसूदन प्रसाद सिंह, राजेश सिंह सहित समाजसेवी ललन सिंह अकेला, शिव प्रसाद सिंह, आभाष चन्द्र गांगुली, अभय कुमार सिंह, पिंटू सिंह, अनिल सिंह, वार्ड पार्षद रश्मि सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *