Advertisement

जीकेसी टीम ने बुजुर्गों के बीच सेवार्थ सामग्री का किया वितरण

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। झारखंड के जमशेदपुर में विश्वस्तरीय कायस्थ संगठन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस पूर्वी सिंहभूम जिला द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां जिलाध्यक्ष मनोरंजन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम (आशीर्वाद भवन) में बुजुर्गों को सेवार्थ सामग्री का वितरण किया गया।

जीकेसी की तरफ से आश्रम में रहने वाले सभी वृद्धजनों को उनकी आवश्यकता अनुसार उपयोगी वस्तुएं दी गई। उक्त कार्यक्रम में जीकेसी युवा संभाग के राष्ट्रीय महासचिव कुमार आर्यन, जिला महासचिव अशोक कुमार सिन्हा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव, जिला कार्यकारिणी संरक्षक मदन लाल श्रीवास्तव, आदि।

अशोक कुमार सिन्हा, अमरेश कुमार श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, कुमार कुलभास्कर, विमलेश कुमार सिन्हा, अश्वनी वर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, सतीश सिन्हा, शुभम सिन्हा, पिंकी विश्वास सहित सभी सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *