Advertisement

समर्पण एक नेक पहल द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बीते एक माह से अधिक से चल रहे समर्पण एक नेक पहल द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का 26 फरवरी को चैंपियन ट्रॉफी पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया।

बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के ढोरी पांच नंबर मैदान में आयोजित चैंपियन ट्रॉफी समापन के अवसर पर युवा समाजसेवी एवं विश्व प्रसिद्ध सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने विजेता टीम को 50 हजार तथा उप विजेता टीम को 25 हजार पुरस्कार दिया। साथ हीं आयोजक समर्पण संस्था को 1 लाख रूपये का सहयोग राशि दिया।

इस अवसर पर सिंह ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इसमें किसी की हार जीत नहीं होती है। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। झामुमो नेता भोलू खान ने कहा कि बहुत जल्द इस मैदान को 9 करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण कर नया रूप दिया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर आयोजनकर्ता चंदन कुमार ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीम के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मौके पर सुमित सिंह, डॉ उषा सिंह, विकास सिंह, राहुल कुमार, धीरज पांडेय, नवीन श्रीवास्तव, शंकर नायक, टिंकू तिवारी, उज्जवल मुखर्जी, आर एस तिवारी, विमल सिंह, शक्ति सिंह सहित काफी संख्या में दर्शकगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *