Advertisement

मुखिया द्वारा स्कूली छात्रों के बीच शैक्षणिक किट का वितरण

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय केन्दुवाडीह में मुखिया द्वारा सरकार द्वारा प्रदत्त शैक्षणिक किट यथा नोटबुक, काॅपी पेंसिल सभी छात्र छात्राओं के बीच वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गाल्होवार पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय केन्दुवाडीह में 25 फरवरी को सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु शैक्षणिक किट नोटबुक (काॅपी) का वितरण गाल्होवार पंचायत की मुखिया मंजू देवी, मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा, प्रधानाध्यापिका गीता देवी द्वारा संयुक्त रूप से वितरण किया गया।इस मौके पर मुखिया मंजू देवी ने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढाई करें और अपने स्कूल तथा म‌म्मी पापा का नाम रोशन करें।

मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका गीता देवी , सहयोगी शिक्षक नागेश्वर महतो, हुलास महतो, वार्ड सदस्य शांति देवी, सरिता देवी, हिरामन महतो सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *