Advertisement

दिल्ली में मजदूर-किसान रैली को लेकर करगली मे बनी रणनीति

करगली में सीटू का जिला स्तरीय संयुक्त कन्वेंशन संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली महिला मंडल मे 23 फरवरी को सीटू बोकारो जिलास्तरीय संयुक्त कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागीरथ शर्मा, आभाष चंद्र गांगुली, बीडी प्रसाद, शकुर अंसारी व सुमित्रा देवी की अध्यक्ष मंडली व संचालन विजय कुमार भोई ने किया।

बैठक में उपस्थित जेबीसीसीआई सदस्य और राष्ट्रीय सचिव सीटू डी डी रामानंद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार निरंतर मजदूर व किसान विरोधी नीतियां लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सब कुछ अपने निजी मित्रों और कंपनियों को देश बेचने का अभियान छेड़ रखा है। दूसरी ओर देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।

स्थाई रोजगार के बजाय पार्ट टाइम और फिक्स्ड टर्म के रोजगार देने की नीति लागू की जा रही है, जो गलत है। इन सब नीतियों पर सीटू 5 अप्रैल के देश की राजधानी दिल्ली में धरना को सफल बनाने को लेकर मजदूर संगठन सीटू के तत्वाधान में संयुक्त कन्वेंशन आयोजित किया जा रहा है।

रामचंद्र ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लंबे आंदोलन के बाद काले कृषि कानून वापस ले लिए थे। न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कानूनी तौर पर करने का वादा किया था। सुरजीत सिंहा, भागीरथ शर्मा और जयनारायण महतो ने कहा कि मजदूरों के लिए भी ऐसे ही चार श्रम कोड बना दिए गए हैं।

जिनके लागू होने से मजदूरों द्वारा लंबे संघर्षों के बाद हासिल अधिकारों को छीने जाने की योजना है। जिसके खिलाफ मजदूरों और किसानों के संगठनों ने आगामी 5 अप्रैल को दिल्ली में संसद भवन तक मार्च निकालने का निर्णय लिया गया है।

मौके पर दिलीप मुर्मू, कमलेश गुप्ता, मनोज पासवान, पी के विश्वास, संतोष सिंहा, पंकज महतो, भोलू खान, विशेश्वर रविदास, घुनु हांसदा, दीपक महतो, रंजीत महतो, भोला रजक, कन्हाई शर्मा, रामावतार सिंह, बिरेंद्र महतो आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *