रैयत विस्थापित मोर्चा ने कथारा में किया शोक सभा
प्रहरी संवाददाता/बोकारो। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य सह झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (जेसीएमयू) कथारा क्षेत्रीय सचिव नागेश्वर करमाली के निधन पर 23 फरवरी को बोकारो जिला के हद में खेतको में शोक सभा का आयोजन किया गया।
रैयत विस्थापित मोर्चा जारंगडीह शाखा द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें स्व. करमाली के मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर संवेदना प्रकट की गई।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रैयत विस्थापित मोर्चा के जारंगडीह शाखा अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने कहा कि नागेश्वर करमाली पार्टी एवं यूनियन के पुराने नेता थे। उन्होंने जीवन पर्यंत ग्रामीण, रैयत, विस्थापितों एवं मजदूरों के आवाज को हमेशा बुलंद करने का काम किया। ग्रामीण इलाकों में उनकी एक विशेष पहचान थी, जिससे रहिवासियों को हमेशा उनकी कमी महसूस होगी।
मौके पर शोक सभा में इस्लाम अंसारी के अलावा इरशाद हुसैन, फीनीराम सोरेन, शाने रजा, रुस्तम अंसारी, नरेश मुंडा, मो. मुर्तजा अंसारी, बेलाल अहमद, जब्बार अंसारी सहित कई सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इधर स्व करमाली के आकस्मिक निधन पर रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष फागु बेसरा, उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन, सचिव सैनाथ गंझू आदि ने भी शोक संवेदना प्रकट की है।
![]()












Leave a Reply