Advertisement

जिप सदस्य ने किया ओएनजीसी प्रदत्त सुलभ शौचालय का उद्घघाटन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड मुख्यालय के समीप झटका मोड़ में ओएनजीसी के सौजन्य से प्रदत्त जीवन ज्योति जन कल्याण केंद्र गोमियां द्वारा निर्मित सुलभ शौचालय का उद्घाटन 23 फरवरी को किया गया। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष लुदू मांझी, स्थानीय जिप सदस्य, मुखिया शान्ति देवी, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य पंकज पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सुलभ शौचालय का उद्घाटन किया।

मौके पर लुदू मांझी ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में प्रतिदिन आस पास व दूरदराज के पंचायतों से काफी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण रहिवासियों का आना जाना लगा रहता है।

साथ ही यहां के दुकानदारों और आगंतुकों को सुलभ शौचालय के निर्माण होने से सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर जीवन ज्योति जन कल्याण केंद्र के सूरज कुमार यादव, अरुण यादव, गुलाब चंद हांसदा, लेखराज चौहान, जीतू पांडेय सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *