Advertisement

बीआरएल डीएवी में दो दिवसीय नेत्र जांच शिविर का समापन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा प्रखंड के भंडारीदह स्थित बीआरएल डीएवी प्रांगण में पूज्य तपस्वी जग जयंत सेवा ट्रस्ट बेरमो शाखा द्वारा दो दिवसीय नेत्र जांच शिविर का 22 फरवरी को समापन हो गया।

स्व. अमृत लाल दोशी परिवार तथा हरीश दोशी उर्फ राजू भाई के द्वारा विद्यालय के बच्चों एवं सर्वसाधारण के नि: शुल्क जांच हेतु दो दिवसीय नेत्र जांच शिविर का समापन डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह में किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि आलोक सिंह उप महाप्रबंधक एसआरयू संयंत्र भंडारीदह, विशिष्ट अतिथि मंजु देवी मुखिया तारमी पंचायत, अनिल अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष अग्रवाल महासभा एवं विद्यालय प्राचार्य आर के सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य ने सर्वप्रथम आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ मानवता की सेवा के लिए कृत संकल्पित है। आज का हमारा यह कार्यक्रम उसी का एक छोटा सा प्रयास था।

जिसके माध्यम से विद्यालय के बच्चे एवं उनके अभिभावक सहित क्षेत्र विशेष के रहिवासियों को निःशुल्क नेत्र जांच भगवान महावीर नेत्र अनुसंधान केंद्र रांची के कुशल चिकित्सकों द्वारा किया गया।

इसमें मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी निःशुल्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंख से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस नेत्र जांच शिविर के दौरान लगभग 200 पीड़ित लाभान्वित हुए।

उक्त अवसर पर हरीश दोशी (ट्रस्टी पीटीजेएमआई सेवा ट्रस्ट बेरमो) एवं समाजसेवी ऑप्टोमेट्रिस्ट कुमारी जूही (रांची) मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

विद्यालय प्राचार्य आर के सिंह ने विशेष रूप से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि सहित हरीश दोशी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों को विद्यालय की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर व प्रेमोपहार प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *