एक सप्ताह के अंदर हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन होगा तेज-प्रो. उमेश कुमार
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया में बीते दिनों हुए दोहरे हत्याकांड के खिलाफ भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने 22 फरवरी को प्रतिरोध मार्च निकाला। थाना मोड़ से प्रतिरोध मार्च निकालकर अपराधियों की गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रूपये मुआवजा देने एवं क्षेत्र को अपराधमुक्त करने की मांग की गयी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में इनौस एवं भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने थाना मोड़ पर ईकट्ठा होकर अपने- अपने हाथों में झंडे, बैनर लेकर मांगों से संबंधित नारे लगाते हुए पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं सहयोगी सत्यनारायण महतो हत्याकांड के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। सभा की अध्यक्षता माले जिला स्थाई कमिटी सदस्य ललन कुमार तथा संचालन माले प्रखंड कमिटी सदस्य अजय कुमार ने की।
इस अवसर पर माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अमित कुमार, दिनेश कुमार समेत नंद कुमार, शंभू राय, महेश कुमार, बैजनाथ महतो, कपिल महतो, छट्ठु महतो, तेजनारायण महतो, लक्ष्मी नारायण सिंह, अजित कुमार, अमरजीत कुमार, अमरेश कुमार आदि ने सभा को संबोधित किया।
सभा को भाकपा माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में हत्या-अपराध बढ़ रहा है। दिन दहाड़े हत्या-अपराध हो रहा है। रहिवासी दिन में घर से निकलने में डरे- सहमे रहते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस कार्रवाई करने के बजाय अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

इस दोहरे हत्याकांड के तमाम अपराधियों को पुलिस एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार कर जेल में बंद करे। साथ हीं सरकार मृतक के परिजनों को तत्काल 10-10 लाख रूपये मुआवजा दें। बढ़ते हत्या- अपराध पर रोक लगे अन्यथा भाकपा माले आंदोलन तेज करेगी।
माले प्रखंड सचिव अजय कुमार ने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि पुलिस इस हत्याकांड पर निष्पक्ष होकर जांच करे, ताकि दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं की रणनीति पर कार्रवाई करे अन्यथा भाकपा माले विभूतिपुर वासियों को साथ लेकर संघर्ष तेज करेगी।
![]()












Leave a Reply